संपादक रत्न सम्मान

                                        संदीप सृजन को साहित्य मंडल सम्मान

उज्जैन / देश की प्रतिष्ठित हिन्दी सेवी संस्था साहित्य मंडल नाथद्वारा के तत्वावधान में 14-15 सितम्बर को हिन्दी दिवस पर आयोजित हिंदी लाओ देश बचाओ कार्यक्रम में शब्द प्रवाह साहित्यक शोध पत्रिका के माध्यम से हिन्दी को बढावा देने के लिए संदीप सृजन को  सम्पादक रत्न की मानद उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया । वरिष्ठ साहित्यकार  डॉ रामअवतार शर्मा, राव मुकुल मानसिंह, श्री जगदीश शर्मा, डॉ उमाशंकर मिश्र,डॉ मुरलीधर वैष्णव, डॉ पाठक ने श्री सृजन को भगवान श्रीनाथजी  की स्वर्णिम छवि, सम्मा पत्र, शाल एवं उत्तरीय प्रदान कर सम्मानित किया । कार्यक्रम का संयोजन श्री श्याम प्रकाश  देवपुरा ने किया, संचालन श्री विठ्ठलजी  ने किया
चार सत्रों मे हुए दो दिवसीय आयोजन में हिन्दी के लिए कार्य करने वाले देश भर से  आए हिंदी सेवकों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर कविसम्मेलन एवं शोध संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ ।








शब्द प्रवाह रजत अंकोत्सव



शब्द प्रवाह  रजत अंकोत्सव व सत्कार समारोह सम्पन्न
       उज्जैन । शब्द प्रवाह रजत अंकोत्सव के अंतर्गत 25 वें अंक का लोकार्पण वराहमिहीर शोध संस्थान में 14 दिसम्बर 2014  को  आयोजित समारोह में विक्रम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रामराजेश मिश्र, लखनऊ के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राजेन्द्र परदेसीजबलपुर के वयोवृद्ध साहित्यकार आचार्य भगवत दुबे वि. वि.वि.के कुलानुशासक डॉ शैलेन्द्रकुमार शर्मा ,माया बदेका (थाईलैंड)के कर कमलो से हुआ। 
             
इस अवसर पर पधारे साहित्यकार डॉ गार्गीशरण मिश्र मराल, जबलपुर, डॉ रमेश कटारिया पारस, ग्वालियर, प्रतिभा माही, गुडगॉव, प्रबोध मिश्र, बडवानी, सतीश चंद्र राज, सोनभद्र, महेशचन्द अग्रवाल , शुजालपुर, डॉ आर एस बरैया, ग्वालियरडॉ राजकुमार सुमित्र,जबलपुर, श्रीति संदीप राशिनकर, इंदौर, डॉ घमंडीलाल अग्रवाल, गुडगॉव, डॉ रघुनाथ मिश्र, कोटा,संजय जोशी सजग,रतलाम, सूर्यनारायण सूर्य ,देवरिया, जगदीश व्यास, देवासडॉ सुरेन्द्र मीणा, नागदा, अशोक शर्मा मृदुल नागदा सहित उज्जैन के डॉ श्याम अटल,डॉ पुष्पा चौरसिया, परमानंद शर्मा अमनभंवरलाल फाफरिया, डॉ हरीशकुमार सिंह, गड़बड़ नागर, अशोक कुमार रक्ताले, पत्रकार डॉ मोहन बैरागी, कोमल वाधवानी प्रेरणा, आशागंगा शिरढोणकर, डॉ उमा वाजपेयीज्योति श्रीवास्तव, मीरा जैन का शब्द प्रवाह साहित्य मंच के  अरविंद सनन, कमलेश व्यास कमल, यशवंत दीक्षित नागदा, डॉ राजेश रावल सुशील  ने सत्कार किया गया ।कार्यक्रम का संचालन राजेश चौहान राज ने किया, आभार शब्द प्रवाह के संपादक संदीप सृजन ने माना । 

शब्द प्रवाह रजत अंकोत्सव