युवा कलमकार संदीप 'सृजन' वर्तमान समय के एक उभरते रचनाधर्मी है, 5 जुलाई 1980 को जन्मे सृजन 1994 से पत्रकारिता और लेखन के श्रेत्र मे सक्रिय है,प्रारम्भिक दौर मे सामाजिक पत्र पत्रिकाओं से आपके लेखन की शुरुआत हुई । विभिन्न समाचार पत्रों मे संवाददाता के रूप मे लम्बे समय तक अपनी सेवाएं आपने दी है, जैन समाज के पाक्षिक वर्धमान वाणी समाचार पत्र के सह संपादक (1999-2000) रहे । दैनिक अक्षर विश्व के साहित्य संपादक (2005-06) भी रहे, 2008 से शब्द प्रवाह पत्रिका के संपादक है।जो की कविता, लघुकथा और व्यंग्य को समर्पित है । सम सामयिक और गंभीर लेखन के प्रति आपका अधिक रूझान रहा है । साहित्य की हरेक विधा मे दखल रखते है इसीलिए आपके लेख देश के प्रतिष्ठत समाचारपत्रों, पत्रिकाओं मे नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते है। नईदुनिया, पंजाब केसरी, नव दुनिया, सरिता, सुमन सौरभ, मुक्ता, सरस सलिल,गृह शोभा, बिंदियाँ, शुक्रवार,उत्तर प्रदेश, हरिगंधा,फार्म एण्ड फूड, लाईफ पाजिटीव, गृह लक्ष्मी, साधना पथ, तंत्र ज्योतिष, वीणा,राष्ट्र धर्म, समाज कल्याण,स्वदेश,लफ्ज़, वेब दुनिया, स्वर्ग विभा (वेब साईड)आदी कई उल्लेखनीय पत्र पत्रिकाओं मे आपकी कविताओं, व्यंग्यो ,कहानियों, आलेखो को ससम्मान स्थान दिया गया है । दूरदर्शन, ई टी वी और आकाशवाणी से भी आपकी रचनाएँ प्रसारित हो चुकी है। इश्तहार नाम से आपकी व्यंग्य क्षणिकाओ की एक पुस्तिका तथा नेशनल बुक ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा आपकी एक पुस्तक गाँव की बेटी का प्रकाशन किया गया है। यह पुस्तक भारत सरकार के साक्षरता मिशन के अंतर्गत प्रकाशित हुई है। पत्रकारिता और साहित्य सेवा के लिए कई सम्मानो से भी आपको सम्मानित किया जा चुका है।
सम्पर्क -
ए-99 वी.डी.मार्केट, उज्जैन (म.प्र.) 456006 भारत
sandipsrijan999@gmail.com
संदीप 'सृजन ' - एक परिचय
मुक्त - संदीप सृजन
बदली हुई नजरों से मेरा गाँव देखिए।
शहरो से जो मिला है वो बदलाव देखिए।
इंसानियत से उठ गया इंसा का वास्ता ।
मन मे आते छल कपट और दाव देखिए।
@संदीप सृजन
पत्रकार की ग़ज़ल
एक पत्रकार की ग़ज़ल
--------------------
जिन्दगी के आस पास देखता हूँ ।
अपनी नजर से कुछ खास देखता हूँ ।
कलम स्याही मे डुबोने से पहले ।
खुद का आत्मविश्वास देखता हूँ ।
तमस से लड़ने की आदत क्या हुई।
हर वक्त भीतर उजास देखता हूँ ।
सियासत से दोस्ती करने से पहले ।
अपने वतन का विकास देखता हूँ ।
खबरो का विस्तार अक्सर करता हूँ ।
पर पहले संधि व समास देखता हूँ ।
@संदीप सृजन
संपादक शब्द प्रवाह
बेटी के सम्मान मे दोहे
दोहे
बेटी के हाथो सभी...
----—----------------------------
घर आँगन की लाडली,खुशियाँ दे भरपूर।
बेटी के हाथों सभी, हो मंगल दस्तूर ।
बेटी ही बनती सदा,नव जीवन आधार ।
दो-दो घर के सपन को,करती है साकार।
आँगन की किलकारियॉ, पायल की झंकार ।
भूल सके ना हम कभी, बेटी का उपकार।
बेटी मे संवेदना, और बसा है भाव।
आँगन की तुलसी जिसे,पूजे सारा गाँव ।
बेटा है घर का शिखर,बेटी है बुनियाद ।
जीवन भर करती रहे,नैन मूंद संवाद ।
भाग्यहीन समझो उसे,या कमजोर नसीब।
आँगन मे बेटी नही,वो घर बडा गरीब।
हाथ जोड़ कर मानती,जीवन भर उपकार ।
उस बेटी को किजिए,दिल से ज्यादा प्यार ।
खुशी - खुशी स्वीकार कर,दो- दो कुल की रात।
आँसु और मुस्कान को ,बेटी दे संगीत।
@संदीप सृजन
संपादक -शब्द प्रवाह
ए-99 वी.डी.मार्केट,
उज्जैन(म.प्र.)456006
मो.09926061800
रोटी महंगी औ जान सस्ती देखये (ग़ज़ल)
एक ग़ज़ल
---------------------------
सिंहासनों की सरपरस्ती देखिये
नुमाईदों की जबरदस्ती देखिये
लोक शासन ने दिया है यह उपहार
रोटी महंगी औ जान सस्ती देखिये
चुनाव हो जाने के बाद दोस्तों
नेताजी को तरसती बस्ती देखिये
बाढ़ आयेगी ओ चली जायेगी
बाद रोती-बिलखती बस्ती देखिये
जुए मे लगते सट्टे के दाव है
खेलो मे हो रही मस्ती देखिये
आँसुओँ को भी मुस्कान में बदल दें
मेरे मालिक की वो हस्ती देखिये
@संदीप सृजन
संपादक -शब्द प्रवाह