सांकली दोहे - संदीप सृजन

नया प्रयोग ....सांकली दोहे ...

शब्द शब्द मे खोजते, हम ब्रह्मा का  वास ।
शब्द शब्द मे है भरा, जीवन का उल्लास ।।

जीवन का उल्लास है, प्रेम शब्द मे खास ।
घृणा शब्द देता सदा,  तन मन को संत्रास ।।

तन मन को संत्रास दे,  या दे हम उल्लास ।
दोनो में किसको चुने, शब्द हमारे पास।।

@संदीप सृजन

सांकली दोहे -संदीप सृजन

नया प्रयोग ...सांकली दोहे ....
आज चुटकुले देखिए, बन कवि की सन्तान ।
काव्य मंच से ला रहे, अर्थ और सम्मान ।।
अर्थ और सम्मान के , लिए लगाई  होड़ ।
कविता का क्षारण किया , भाषा तोड़ मरोड़ ।।
भाषा तोड़ मरोड़ कर, करता जो संवाद ।
आधुनिक साहित्य जगत, उसको देता दाद ।।
@संदीप सृजन

फादर्स डे - संदीप सृजन

फादर्स डे पर ...

सारी दुनिया से बडा,पिता का बाहुपाश ।
दो हाथो के सामने, छोटा है आकाश ।।

बदल गई है जिंदगी, पापा की इक बात।
स्वाभिमान की सीख है,बहुत बडी सौगात ।।

अनुभव अपने दे दिए, और दिया मधुमास।
हर कदम पर  पिता बने , संबल औ' विश्वास ।।

जिनकी आंखों मे छुपा, कुछ गुस्सा कुछ प्यार ।
पर पापा के हृदय मे,  प्यार, प्यार बस प्यार।।

इक छोटी सी बात पर, जब मै हुआ अधीर ।
हाथ पकड़ कर पिता ने, हर  ली सारी पीर।।

मुझ पर न्यौछावर करी ,अनुभव की सौगात ।
पापा के आशीष से, हुई कहीं ना मात।।

@संदीप सृजन



ै